सिंगल हैं तो क्या गम.....जी ले जरा......
आज-कल कॅरियर में उड़ान भरने के चलते लोग शादी पर ध्यान नहीं
देते हैं और एक समय बाद वे इतने महत्वकांक्षी हो जाते हैं कि उन्हें अपना मनपसंद
जीवन साथी नहीं मिल पाता! फिर अकेलापन उन्हें खाने लगता है! कुछ लोग अकेलेपन के
कारण डिप्रेस भी रहने लगते हैं और कुछ लोग गलत संगत में पड़ जाते हैं! या ड्रग एडिक्ट
होने लगते हैं! लेकिन सिंगल होने के अपने ही मजे हैं!
सिंगल रहने पर कोई ज़िम्मेदारी नहीं रहती है! आप मस्ती से अपनी
ज़िंदगी को एंजॉय कर सकते हैं! आप अपने निर्णय लेने के लिए भी आज़ाद होते हैं! कोई रोकटोक
भी नहीं होती है! लेकिन फिर भी पति या बॉय फ्रेंड नहीं होने का गम सालता है तो परेशान
होने की जरूरत नहीं है! आप कुछ बातों को ध्यान में रख कर अपनी ज़िंदगी को बेहतर बना
सकते हैं और सिंगल होने का लुत्फ उठा सकते हैं!
सिंगल रहने पर इन बातों का रखें ध्यान .....
1: आत्म निर्भर बनें
ज़िंदगी जीने के लिए सबसे जरूरी है वित्तीय आत्म निर्भरता! आप
यदि वित्तीय रूप से आत्म निर्भर हैं तो जिंदगी की आधी परेशानी वैसे ही खत्म हो जाती
है! इसलिए पैसों को भी महत्व दें!
2: सेविंग करें
दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बात है, बचत! यदि आप
अपने पैसों को सही तरह से निवेश करती हैं और पैसे बचाती हैं तो आपके बुरे वक्त में
ये बहुत कारगर होगा!
3: नए दोस्त बनाए
दोस्ती जिंदगी का महत्वपूर्ण रिश्ता होता है! दोस्तों के साथ
समय व्यतीत करें! दोस्तों के साथ पार्टी एंजॉय करें! आउटिंग पर जाएँ, मूवी देखने
जाएँ! दिल को अच्छा लगेगा!
4: कुछ रचनात्मक करें
कुछ रचनात्मक काम करें! कुछ ऐसा करें जिससे दिल खुश हो जाये!
जो आपको खुशी दे!
5: हॉबी डेवेलप
कुछ नया सीखे! कुछ नया सीखना भी आपको जिंदगी में नयापन देता
है! इसके लिए आप वक्त निकाल कर कोई हॉबी क्लास भी जॉइन कर सकती हैं! आपको नए दोस्त, नया वातावरण
मिलेगा! कुछ नया मिलेगा तो ज़िंदगी में भी नयापन आयेगा!
6: चेरिटी करें
आप जो कमाते हैं उसका कुछ हिस्सा दान करें! यह आत्म संतोष देता
है! किसी जरूरतमन्द की मदद करें या फिर किसी एनजीओ से जुड़कर काम करें! बृद्धाश्रम या
अनाथालय जाकर भी दूसरों को खुशियाँ दे सकती है! दूसरों को खुशियाँ देने से दूनी खुशी
खुद को मिलती है!
7: मेडिटेशन
यदि आध्यात्म की तरफ झुकाव है तो मेडिटेशन, योगा शुरू
करें! ये जीवन में स्फूर्ति भरेगा! नई ऊर्जा का संचार करेगा जिससे जिंदगी में भी नयापन
आयेगा!
8. सबसे महत्वपूर्ण खुद से प्यार करना सीखें…..
और ज़िंदगी में सबसे महत्वपूर्ण है तो वो है “खुद से प्यार” हम
ज़िंदगी की भाग दौड़ में कभी खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं! दूसरों को खुश रखने
के लिए भी पहले खुद को खुश रखना सबसे अहम है! आप किसी को तभी खुश रख सकोगे जब आप खुश
रखोगे! खुद से प्यार करना शुरू करो! खुद के लिए जीना शुरू करो! जिंदगी खुद-ब-खुद खूबसूरत
हो जाएगी!
जिंदगी जीने के लिए शादी या पार्टनर होना ही जरूरी नहीं! और
भी गम हैं जमाने में! इसलिए क्यों न खुद के लिए जी लें जरा.........
No comments:
Post a Comment